By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NDTV HindiNDTV HindiNDTV Hindi
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • ताज़ातरीन
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • उड़ीसा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • आम मुद्दे
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • एग्रीकल्चर
  • विडियो
Reading: अमित शाह हरियाणा BJP की चुनाव समिति के पैनल से नहीं हुए संतुष्ट, नेताओं काे दिया नया होमवर्क
Share
Font ResizerAa
NDTV HindiNDTV Hindi
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
आम मुद्देक्राइमखेलगैजेट्सझारखंडताज़ातरीनदुनियादेशप्रदेशबिजनेसबिहारमनोरंजनराजनीतिशिक्षास्वास्थ्य

अमित शाह हरियाणा BJP की चुनाव समिति के पैनल से नहीं हुए संतुष्ट, नेताओं काे दिया नया होमवर्क

rikkujha15@gmail.com
Last updated: September 26, 2019 7:33 am
rikkujha15@gmail.com Published September 26, 2019
Share
SHARE

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए सकारात्मक माहौल होने के बावजूद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी चयन में पूरी सतर्कता बरतना चाहता है। हरियाणा चुनाव समिति में तैयार किए गए पार्टी प्रत्याशियों के पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संतुष्‍ट नहीं हुए। यह पैनल उनकी कसौटी पर खरे नहीं उतरे और उन्होंने सीएम सहित प्रदेश पदाधिकारियों को होमवर्क देते हुए एक बार फिर बैठक करने का आदेश दिया।

नाराज शाह ने एक घंटे में खत्म की पहले चरण की बैठक, होमवर्क के साथ फिर हुई बैठक

बुधवार को दिन में हुई बैठक महज दो घंटे में खत्म हो गई। इस बैठक से निकले पदाधिकारियों के चेहरे साफ बता रहे थे कि पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों के चयन में अपनाई गई प्रक्रिया से ज्यादा खुश नहीं था। दोपहर की बैठक में शाह से मिले होमवर्क के आधार पर एक बार फिर पैनल तैयार करके प्रदेश पदाधिकारी सायं सात बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां यह बैठक करीब 7.30 बजे शुरू हो गई। दोनों बैठकों में अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, सहप्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे।सूत्र बताते हैं कि बैठक में शाह ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों के परिजनों से लेकर मेयर, जिला परिषद चेयरमैन और उनके परिजनों को भी टिकट नहीं दी जाएगी। हालांकि शाह ने यह भी साफ किया कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों में टिकट चयन करते समय संबंधित सांसदों की संस्तुति का ध्यान भी प्रमुखता से रखा जाए। सांसदों की संस्तुति चुनाव समिति ने पहले भी ली हुई है मगर पार्टी हाईकमान के इस आदेश के बाद कि किसी नेता के परिजन को टिकट नहीं दी जाएगी, प्रत्याशियों के पैनलों के समीकरण बदल गए हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दिन की बैठक खत्म होने पर यह भी बताया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सभी 90 सीटों पर चर्चा पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जब भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, प्रत्याशियों की सूची का अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद संभवतया उसी दिन इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

सूत्र यह भी बताते हैं कि प्रदेश चुनाव समिति द्वारा तैयार किए गए पैनल में प्रत्याशियों के चयन पूर्व निर्धारित मापदंड के अनुपालन में हुई चूक पर भी प्रदेश के नेताओं को दोबारा मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं और पार्टी के प्रति उनके समर्पण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है।

इसके अलावा दूसरे दलों से आए नेताओं की चुनाव जिताऊ क्षमता पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान है। उन सीटों पर जिन पर दूसरे दलों से आए नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, वहां पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता यदि पार्टी सर्वे में अव्वल हैं तो फिर उन्हें ही तरजीह दी जाएगी।

You Might Also Like

यह प्रक्रिया पूरी किये बिना ही बेच रहे हैं कबाड़ हुई गाड़ी तो गले पड़ जाएगी मुसीबत

शेयर बाजार में आई एक दशक में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी, जानिए क्‍या है वजह

ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार

सेंसेक्‍स में 2000 अंकों के उछाल के साथ ही निवेशक हुए मालामाल, करीब 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला

rikkujha15@gmail.com rikkujha15@gmail.com October 26, 2020
मास्क पहनकर खाने या बात करने में होती है दिक्कत तो ट्राई करें ये फेस मास्क, बचाव के साथ दूर होंगी कई परेशानियां
पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय
सेंसेक्‍स में 2000 अंकों के उछाल के साथ ही निवेशक हुए मालामाल, करीब 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.
Quick Link
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact Us
  • Blog Index

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?