By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NDTV HindiNDTV HindiNDTV Hindi
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • ताज़ातरीन
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • उड़ीसा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • आम मुद्दे
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • एग्रीकल्चर
  • विडियो
Reading: रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला
Share
Font ResizerAa
NDTV HindiNDTV Hindi
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 5
  • Categories
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला

rikkujha15@gmail.com
Last updated: October 26, 2020 5:56 pm
rikkujha15@gmail.com Published October 26, 2020
Share
SHARE

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को एलजेपी नेता चिराग पासवान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग षड्यंत्र करके राजग में सेंध लगाना चाहते हैं लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध एकजुट है लेकिन हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है। नड्डा ने औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”कुछ लोग चुनाव में षड्यंत्र करते हैं, वो चाहते हैं कि हमारे बीच सेंध लगे। वे एक तरफ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहते हैं और दूसरी तरफ मोदीजी(प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की तारीफ करते हैं।”

उन्होंने कहा, ”हमें याद रखना कि एनडीए एक है। भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम पार्टी … यही एनडीए है । ऐसे में हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है।” गौरतलब है कि बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने के बाद भी चिराग, भाजपा के प्रति नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। हाल ही में चिराग ने स्वयं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘हनुमान’ बताया था।

चिराग पासवान ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार पुन: मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी के छह साल के काम को गिनाकर कर ही बन सकते हैं क्योंकि पिछले पांच साल में उन्होंने खुद कोई काम नहीं किया। लोजपा नेता ने नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया था।

विपक्षी राजद पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई थी। गुंडागर्दी चरम पर थी, अपरहण एक उद्योग बन गया था। बिहार पलायन कर रहा था और आज ये लोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं।”

तेजस्वी यादव की पार्टी पर प्रहार जारी रखते हुए नड्डा ने कहा कि जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई, प्रदेश में अपहरण उद्योग चलाया, लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया…..वे क्या बिहार का विकास करेंगे? उन्होंने कहा, ”लालू जी के वक्त में गरीब, समृद्ध, शिक्षित सभी ने मजबूरी में बिहार से दूरी बना ली। राजद का चरित्र अभी तक नहीं बदला है।”

नड्डा ने कहा, ”जब से राजग के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन हुआ है तब से बिहार ने विकास की तीव्र गति पकड़ी है । मैं व्यक्तिगत रूप ने बिहार की मिट्टी को पहचानता हूं और इसीलिए कह सकता हूं कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लिए जरूरी है।” उन्होंने कहा , ”जो (माले) देश को खंडित करना चाहते हैं, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके साथ सीटों का बंटवारा कर लिया। माले ने राजद को हाइजेक कर लिया।”

एनडीए की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे। उन्होंने इस संदर्भ में बाहुबली शहाबुद्दीन का भी जिक्र किया और कहा कि नीतीश के आने के बाद अपराध पर लगाम लगी। नड्डा ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में अपनी बात रखने के लिए राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते है। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर और पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयानों की भी निंदा की।

बिहार में विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले दो घंटे ही बिजली आने पर हम खुश हो जाते थे और किसान तब जनरेटर लगाकर अपनी जरूरत पूरी करता था। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आने के बाद बिहार में करीब 66 लाख लोगों तक बिजली पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा, ”चुनाव में आज हमारे उम्मीदवार विकास की बात करते हैं। सरकार की उपलब्धियां बताते हैं। लेकिन 15 साल पहले जब बिहार में कोई चुनावी सभा करता था तो जाति, धर्म की बात होती थी, समाज को बांटने की बात होती थी। नरेन्द्र मोदी के आने के बाद राजनीति में ये बदलाव आया है।”

You Might Also Like

सरकार ने किया पेंशन नियमों में बदलाव, अब इन लोगों को मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन

बीते साल दूरसंचार कंपनियों के कुल राजस्व में आई 7.13 फीसद की कमी, सरकार को भी हुआ नुकसान

सेंसेक्‍स में 2000 अंकों के उछाल के साथ ही निवेशक हुए मालामाल, करीब 7 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

ATM से इन ट्रांजेक्शन पर बैंक नहीं ले सकते कोई चार्ज, जानिए अपने अधिकार

अमेरिका में पाकिस्तान की फजीहत, कश्मीर मसले पर विश्व समुदाय ने किया प्रधानमंत्री इमरान से किनारा

Share This Article
Facebook Twitter Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
राजनीति

रहना होगा सावधान… खुद को PM मोदी का ‘हनुमान’ बताने वाले चिराग पर नड्डा का हमला

rikkujha15@gmail.com rikkujha15@gmail.com October 26, 2020
दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, 967 लोगों को खिलाफ कार्रवाई
बीते साल दूरसंचार कंपनियों के कुल राजस्व में आई 7.13 फीसद की कमी, सरकार को भी हुआ नुकसान
पीएम मोदी के एक फोन पर सऊदी किंग ने रोक दी थी जंग, यमन में मौत के मुंह से यूं निकाले गए थे हजारों भारतीय
अमेरिका में पाकिस्तान की फजीहत, कश्मीर मसले पर विश्व समुदाय ने किया प्रधानमंत्री इमरान से किनारा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.
Quick Link
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact Us
  • Blog Index

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?